
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
29 जून 2023
प्रदेश में भारी बारिश से रोजाना लाखों का नुकसान हो रहा है। बुधवार को कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर कुमारहट्टी के पास बारिश के चलते पांच मंजिला मकान जमींदोज हो गया। घटना के समय मकान में कोई व्यक्ति नहीं था। इसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। मकान मालिक ने फोरलेन के निर्माण के चलते मकान में बारिश का पानी जाने का आरोप लगाया है।






