
किन्नौर
जिला किन्नौर के होमते गांव में देर शाम अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने एक पुराने रिहायशी मकान को अपनी चपेट में ले लिया और पूरा मकान जलकर राख हो गया।
स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन तेज लपटों के आगे किसी की एक न चली। आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही देर में मकान पूरी तरह तबाह हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग को सूचित किया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।
किन्नौर से आशीष नेगी की रिपोर्ट





