
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
22 जुलाई 2023
हिमाचल प्रदेश में सेब खरीद मुद्दा लगातार बढ़ता जा रहा है। दरअसल सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने इस साल से मंडियों में सेब को किलो के हिसाब से बेचने का फैसला लिया है। यह आढ़तियों को रास नहीं आ रहा है। उसकी वजह ये है कि नई व्यवस्था से आढ़ती नाराज़ है। परिणामस्वरूप 20 दिनों से किलो के हिसाब से सेब खरीदने के बाद अब आढ़तियों ने हड़ताल का रुख किया है।
इस मसले पर आज शिमला मे बागवानी मंत्री जगत नेगी ने दो टूक साफ कर दिया है कि प्रदेश सरकार ने किलो के हिसाब से सेब बेचने का जो फैसला लिया है वह किसी भी सूरत में वापिस नहीं किया जायेगा। आढ़तियों को किलो के हिसाब से ही सेब खरीदना होगा। इसका उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बागवानों को लूट से बचाया जा सके इसलिए य़ह फैसला लिया गया है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





