कुछ इस तरह सेटिंग हुई परिणीति चोपड़ा की राघव चड्ढा के साथ… आज हुई सगाई

खबर अभी-अभी ब्यूरो चंडीगढ़
13 मई,23
परिणीती चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से पॉलिटिशियन राघव चड्ढा के साथ अपने रिश्ते को लेकर खबरों में बनी हुई थीं। दोनों को पहले मुंबई में आईपीएल मैच देखते हुए स्पॉट किया गया था और फिर जोड़ी दिल्ली पहुंची थीं। अब दोनों ने परिवार और कुछ खास लोगों की मौजूदगी में सगाई कर ली है। सगाई की रस्म बेहद ही ग्रैंड तरीके से हुई लेकिन बस कुछ ही लोगों के बीच में।

एक्ट्रेस की सगाई की तस्वीरें सामने आ गई हैं जिसमें दोनों को क्रीम और ऑफ वाइट आउटफिट में देखा जा सकता है। परिणीती अपने खूबसूरत आउटफिट में बेहद प्यारी लग रही हैं। इस सगाई समारोह में परिणीती के खास दोस्त और उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुई बता दें, परिणीती और राघव चड्ढा ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने और समझने के बाद सगाई तक बात आगे बढाई है। इस रिश्ते से दोनों के परिवार वाले भी बेहद खुश हैं। राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं और फ़िलहाल राज्यसभा के सबसे कम उम्र के सदस्य हैं। राघव 2022 तक दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष और दिल्ली में राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे । दोनों की समानता की बात करें तो कपल की एजुकेशन लगभग एक जैसी ही है। परिणीती जल्द ही राघव के साथ शादी के बंधन में भी बंध सकती हैं। फ़िलहाल शादी को लेकर कोई डेट सामने नहीं आई है।

Share the news