कुनिहार के पथ परिवहन निगम के न्यू बस स्टैंड की बिल्डिंग की हालत बहुत ही दयनी

# खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

7 अगस्त 2024

कुनिहार के पथ परिवहन निगम के न्यू बस स्टैंड की बिल्डिंग की हालत बहुत ही दयनी स्थिति में है। कई वर्ष पहले करोड़ो रुपए की लागत से बनाए गए इस इस बस स्टैंड की सुध नहीं ली जा रही है। बस स्टैंड की बिल्डिंग की हालत को देखकर ऐसा लगता है मानो यह कोई 100 वर्ष पहले का खंडहर हो। बिल्डिंग में कई वर्षो से न तो सफेदी की गई है और न ही कोई रिपेयर आज तक हुई है। जगह जगह छत से उखड़ कर गिर रहा प्लास्टर बिल्डिंग की कहानी ब्यान कर रहा है। यह प्लास्टर कई बार बस के इंतजार में बैठी सवारियों के ऊपर गिर कर उन्हे घायल भी कर चुका है। गनीमत यह रही कि कोई बडी घटना अभी तक नहीं घटी हैं।शायद पथ परिवहन विभाग किसी बडी घटना के होने का इंतजार कर रहा है। इसके अलावा वहीं सवारियों को पिछले कई दिनों से पीने के पानी की समस्या से झूझना पड़ रहा है , मजबूरन लोगो को दुकानों से पीने के लिए मिनरल बोतलों को खरीदना पड़ रहा है ।गौर रहे कि कुनिहार के न्यू बस स्टैण्ड में निगम द्वारा पीने के पानी के लिए जो वाटर कूलर लगवाया गया गया है ,वह मात्र शो पीस बनकर रह गया है जिसमे पानी की एक बूंद भी नही होती, जिससे बाहर से आने वाले सेंकडो यात्रियों को पानी ना मिलने से खासी परेशानी झेलनी पड़ती है ।बस स्टैंड पर बने सुलभ शौचालय की हालत भी ठीक नही है यहां दीवारों में जगह जगह जाले लगे हुए है।यात्रियों का कहना है कि निगम प्रदेश में सभी बस अड्डो को आधुनिक करने का ढिंढोरा पीट रहा है जबकि कुनिहार बस स्टैंड की हालत इतनी खराब है कि लोगो को पानी नही मिल रहा ,। इस बस स्टैंड से प्रतिदिन सोलन ,चंडीगढ़ ,दिल्ली ,शिमला ,धर्मशाला आदि रुट के लिए बसों का आवागमन होता है जिससे सेंकडो यात्री सफर करते है लेकिन उक्त बस स्टैंड में पानी व अन्य समस्या से लोगो को दो चार होना पड़ रहा है ,सुनील कुमार ,दिनेश ,कार्तिक ,सुभाष ,मीरा ,आत्मा राम ,आकाश ,मेहर चंद, धनी राम ,सुमित्रा ,यश ,कैलाश सहित अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधीयो ने निगम के उच्च अधिकारियों से मांग की है बस स्टैंड की बिल्डिंग की मुरम्मत,रंग रोगन,पानी व अन्य समस्या का समाधान किया जाए। जब इस बारे आर एम सोलन एस पी राजपुत से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कुनिहार बस अड्डा मे सफेदी, पानी व प्लास्टर गिरने की जो समस्या है उसके लिए यहां ईस्टमैट बना कर आगे भेज दिया है व यहां की समस्या को एक महिने के अंदर हल करवा दिया जाएगा।

Share the news