कुनिहार के मुख्य मार्ग पर हादसों को न्योता दे रहे है विशालकाय पेड़ कुनिहार :-

ख़बर अभी अभी कुनिहार ब्यूरो
15 जून  2024

कुनिहार क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर विशालकाय पेड़ हादसों को न्यौता दे रहे हैं। तेज हवाओं के चलते अक्सर इनकी मोटी मोटी टहनियां तो कभी पूरा पेड़ ही जड़ से गिर जाता है आज भी थोड़ी सी हवा से ही एक विशालकाय पेड़ की एक मोटी टहनी वहां खड़ी गाडियों पर गिरी ,गनीमत यह रही की कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। अक्सर इस मार्ग पर प्रतिदिन हजारों छोटे बड़े बाहनो की आवाजाही रहती है ।तो वही इन पेड़ों के साथ से विद्युत विभाग की मेन तारे भी गुजर रही है जो इनकी चपेट में आकर टूट जाती है।इतना ही नही इन विशालकाय पेड़ो से आस पास के रिहायशी मकानों को तो खतरा हो गया है । कई बार इनकी टहनियां टूटने के कारण सड़क किनारे खड़े वाहन भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। कुनिहार विकास सभा के अध्यक्ष धनीराम तनवर
ने कहा कि कुनिहार क्षेत्र के कोठी चौक से ऊंचा गांव, तालाब मार्ग में वर्षो पुराने विशालकाय सफेदे के पेड़ हादसों को न्यौता दे रहे हैं। कई पेड़ सुख चुके हैं। तेज हवाओं व बरसात के दौरान कई बार इनकी मोटी मोटी टहनियां टूट जाती है। जिसके कारण मकानों के अतिरिक्त सड़क में वाहनों को भी खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि मुख्य मार्ग होने की वजह से इसमें वाहनों राहगीरों के साथ साथ स्कूली बच्चो की काफी आवाजाही रहती है । थोड़ा सा भी तूफान आंधी आने पर कई पेड़ जड़ों तक हिलते नजर आते हैं यदि ये पेड़ दुर्भाग्यवश गिर जाते हैं तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त वन विभाग से आग्रह किया है कि सफेदे के विशालकाय पेड़ो की छांग कराई जाए व सूखे पेड़ो को जड़ से काटा जाए।स्थानीय निवासी संभव चेरिटेबल संस्था की अध्यका कौशल्या कँवर व अरविंद जोशी ,संजय ,सुरेश जोशी ,कामेश्वर शर्मा ,पूर्ण चंद ,नंदलाल ,मुकेश ,रवि ,प्रेम ,पवन ,सुनील कुमार ,लक्ष्य ,राहुल ,आदि ने संबंधित अधिकारियों से इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।

Share the news