
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
4 जून 2023
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की सैंज घाटी के धारा गांव में उत्तराखंड के पर्यटक की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई है। मृतक पर्यटक रोहित ठाकुर(46) पुत्र किशोर चंद निवासी जीवनगढ़ विकासनगर अपने परिवार सहित घूमने आया हुआ था। धारा में पर्यटकों की गाड़ी कीचड़ में फंस गई। इस दौरान सड़क किनारे रोहित ठाकुर पैर फिसलकर से पहाड़ी से नीचे गिर गया। सैंज अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





