कुल्लू: डुंखरा चौक पर नाकाबंदी के दौरान 667 ग्राम चरस बरामद, जम्मू-कश्मीर के दो युवक गिरफ्तार

कुल्लू,
— पुलिस चौकी जरी की टीम ने डुंखरा चौक पर नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 667 ग्राम चरस/कैनाबिस बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने एक बाइक (HP 66A-8167) को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान बाइक पर सवार जम्मू-कश्मीर के दो युवकों के कब्जे से उक्त मादक पदार्थ बरामद हुआ।

इस मामले में पुलिस थाना मनिकर्ण में आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20, 25 व 29 के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस द्वारा बरामद नशे के स्रोत, सप्लाई चेन और नेटवर्क का पता लगाने के लिए दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

ब्यूरो रिपोर्ट, कुल्लू

Share the news