# कुल्लू में शुरू हुई जियो की 5जी सेवाएं |

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

19 अप्रैल 2023

Jio का New Year धमाका, लखनऊ समेत 11 शहरों में 5G सर्विस लॉन्च, ऐसे मिलेगा  वेलकम ऑफर - Jio 5G Launch In 11 Cities How to Get Jio Welcome Offer Jio New

कुल्लू में जियो ट्रू 5जी सेवाओं का शुभारंभ हो गया है। डीसी आशुतोष गर्ग ने इसका विधिवत शुभारंभ किया। जियो की ट्रू 5जी सेवाओं को कुल्लू के अलावा शिमला, बिलासपुर, हमीरपुर, नादौन, बद्दी, बरोटीवाला, कांगड़ा, धर्मशाला, सोलन, पांवटा साहिब तथा नालागढ़ में पहले ही लांच कर दिया गया है।

जियो की हाई-स्पीड, लो-लेटेंसी, स्टैंड-अलोन ट्रू 5जी सेवाओं के तकनीकी लाभ कुल्लू के लोगों को उपलब्ध कराए जाएंगे। जियो उपयोगकर्ताओं को ‘जियो वेलकम ऑफरÓ के तहत आमंत्रित किया जाएगा और आमंत्रित जियो यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के एक जीबीपीएस+ स्पीड और अनलिमिटेड डेटा मिलेगा।

2023 के अंत तक प्रदेश के हर शहर, हर तालुका और हर तहसील में जियो ट्रू 5जी की कवरेज मिलने लगेगी।

लांचिंग के मौके पर आशुतोष गर्ग ने कहा कि जियो की 5जी सेवा लोगों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। 5जी सेवाएं छात्रों, व्यापारियों और पेशेवरों आदि सहित प्रत्येक व्यक्ति के लिए असीम अवसर और समृद्ध अनुभव लेकर आएंगी।

यह पर्यटन, ई-गवर्नेंस, स्वास्थ्य देखभाल, बागवानी, कृषि, स्वचालन, आपदा प्रबंधन, शिक्षा, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आईटी और विनिर्माण, कृत्रिम आदि क्षेत्रों में भी मूलभूत परिवर्तन लाएगी।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news