कुल्लू में 1.220 किलो चरस के साथ नेपाली मूल का व्यक्ति गिरफ्तार

कुल्लू। पुलिस थाना पतलीकुहल की टीम ने गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 1.220 किलोग्राम चरस/कैनाबिस बरामद की है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम जब पानी की बावड़ी (शिव बावड़ी) के पास 15 मील के समीप गश्त पर थी, तो इस दौरान भीमू ओली (40 वर्ष) को संदेह के आधार पर रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1.220 किलोग्राम चरस बरामद हुई।

आरोपी भीमू ओली मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और वर्तमान में गांव सदारा, डाकघर न्योली, तहसील व जिला कुल्लू में रह रहा था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पतलीकुहल में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस द्वारा आरोपी से बरामद नशे के स्रोत, सप्लाई चेन और इससे जुड़े नेटवर्क के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है। मामले में विस्तृत जांच जारी है।

Share the news