
कुल्लू-
कुल्लू जिला मुख्यालय लालचंद प्रार्थी कला केंद्र में महाराजा कोठी छात्र संघ के वार्षिक समारोह का शुभारंभ पुर्व प्रधान सुखराम ने मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर महाराजा छात्र संघ के अध्यक्ष ने कुलवी शॉल टोपी व स्मृति चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर लालचंद प्रार्थी कला केंद्र के मंच पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वहीं छात्र-छात्राओं के द्वारा फैशन शो, कुलवी नृत्य ,शिमला नाटी सहित अन्य कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान पहाड़ी गायक रमेश ठाकुर ने कुलवी फिल्मी गीतों पर छात्र छात्राएं खूब झूमे। युवा सुख राम ने युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ अपने भविष्य में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाओं को तलाशने के लिए भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कृषि बागवानी के साथ-साथ पर्यटन व्यवसाय बहुत बड़ा सेक्टर है। जिसमें रोजगार की अपार संभावनाएं हैं उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा कुल्लू जिला में पर्यटन को विकसित करने के लिए कई अनछुए पर्यटन स्थलों को विकसित किया जा रहा है उन्होंने कहा के स्थानीय विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के द्वारा महाराजा में पर्यटन को विकसित करने के लिए प्रयास किया जा रहे है। उन्होंने कहा कि हाल ही में पीज से ढालपुर पैराग्लाइडिंग साइट और इको टूरिज्म के साथ-साथ गोरुडुंग में साहिसक खेलों में आगे बढ़ाने के लिए स्कीईंग के लिए साइट चिन्हित कर युवाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स में आगे बढ़ाने के लिए सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है उन्होंने कहा कि घाटी में होमस्टे के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटक को विकसित करने के लिए युवा आगे आए और स्वरोजगार की दिशा में अपने आप को स्थापित कर आगे बड़े और अपने आप को आत्मनिर्भर बनाएं।
कुल्लू ब्यूरो रिपोर्ट सुशांत शर्मा….





