
कुल्लू। पुलिस थाना मणिकर्ण की टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 07.04.2025 को शांगणा पुल के समीप नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक टेम्परेरी नंबर वाली कार (T0326HR2227) को जांच के लिए रोका।
तलाशी के दौरान कार में सवार जिला रोहतक (हरियाणा) के तीन युवक और एक युवती के कब्जे से कुल 23 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21, 25 व 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस द्वारा आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि नशे के स्रोत, सप्लाई चेन और इससे जुड़े नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। मामले में विस्तृत जांच जारी है।
ब्यूरो रिपोर्ट, कुल्लू।





