कुल्लू : ₹286.83 करोड़ की सहायता पर प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

कुल्लू।
हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार द्वारा ₹286.83 करोड़ की वित्तीय सहायता जारी किए जाने पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि यह सहायता “राज्यों को पूंजीगत निवेश हेतु विशेष सहायता योजना” के अंतर्गत प्रदान की गई है,
अखिलेश कपूर ने बताया कि इस राशि में ₹27.23 करोड़ दूसरी किस्त राज्य की पूंजीगत परियोजनाओं जैसे सड़क जिससे प्रदेश में सड़क, पुल, भवन एवं अन्य आधारभूत परियोजनाओं को गति प्रदान करने के लिए दी गई है तथा ₹259 करोड़ आपदा प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण के लिए जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के विकास और पुनर्निर्माण के लिए निरंतर सहयोग प्रदान किया है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि पिछले वर्षों में 14वें और 15वें वित्त आयोग के दौरान हिमाचल को लगभग ₹89,254 करोड़ की सहायता प्राप्त हुई है, जो यह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार प्रदेश के संतुलित और सतत विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
अखिलेश कपूर ने कहा कि मोदी सरकार सच्चे अर्थों में हिमाचल की हितैषी सरकार है और हर संकट की घड़ी में प्रदेश के साथ मजबूती से खड़ी रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हिमाचल के विकास की यह गति भविष्य में भी निरंतर बनी रहेगी।
कुल्लू ब्यूरो सुशांत शर्मा कि रिपोर्ट

Share the news