भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के सिरमौर प्रवास के दौरान सतौन पहुंचने पर हाटी समिति ने उनका स्वागत किया। इस दौरान केद्रींय हाटी समिति के अध्यक्ष डॉ. अमीचंद कमल व अन्य सदस्यों ने हाटी को जनजातीय दर्जा दिलवाने के लिये समिति की ओर से केंद्र सरकार का आभार जताया। इसके अलावा जेपी नड्डा के साथ आए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत अन्य भाजपा नेताओं का आभार जताया।