कोटला नाला में कल सजेगा मेला बैसाखी, सांसद सुरेश कश्यप होंगे मुख्य अतिथि

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन
13अप्रैल,26
सोलन। कोटला नाला क्षेत्र में इस वर्ष भी पारंपरिक मेला बैसाखी का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। यह मेला कल 14 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र भर से लोगों के जुटने की उम्मीद है।
मेले के अध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया की मेले में विशेष आकर्षण के रूप में सुरेश कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सुबह विधिवत रूप से पूजा अर्चना करके मेले का शुभारंभ होगा

मेला कमेटी के अनुसार, इस अवसर पर मंदिर ग्राउंड के समीप राजकीय प्राथमिक पाठशाला सेरी (पाजो) में विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा, जो मेले का मुख्य आकर्षण रहेगा। दंगल दोपहर 2 बजे से शुरू होगा, जिसमें नामी पहलवान अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे।

मेला आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मेले की शोभा बढ़ाने और प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

इस आयोजन में अमर सिंह ठाकुर, रजनीश ठाकुर, यशवंत, विमल, योगेश मेहता, सतेंद्र ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, नीरज ठाकुर, एस.पी. शर्मा सहित अन्य लोग विशेष सहयोग दे रहे हैं।

Share the news