
#खबर अभी अभी ऊना ब्यूरो*
12 अगस्त 2024

भारी बारिश ने मैदानी इलाकों में कहर बरपाना शुरू कर दिया है। पंजाब के सीमावर्ती इलाके जेजों के पास रविवार को खड्ड के तेज बहाव में बही गाड़ी में सवार दो सगी बहनों की मौत हो गई, जबकि तीसरी बहन लापता है। दो बहनों के शव बरामद हो चुके हैं। तीनों बहनें रविवार को अपने परिवार के साथ बड़े चाव के साथ रिश्तेदारी में विवाह समारोह में जाने को निकलीं थीं। बताया जा रहा है कि हादसे में लापता भटोली निवासी सुरिंद्र कौर उर्फ शीनू के पति विदेश में रहते हैं। वह अपनी दो बेटियों अमानत, भावना तथा बेटे हर्षित के साथ उसी गाड़ी में सवार थी, जो हादसे का शिकार हुई। बताया जा रहा है कि परमजीत और पलविंदर की शादी देहलां में दो सगे भाइयों से हुई थी।





