
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
14 जुलाई 2023
शहर को साफ और स्वच्छ रखने में नगर निगम अहम भूमिका निभाता है अगर नगर निगम बेहतरीन कार्य करें तो शहर स्वर्ग बन जाता है लेकिन नगर निगम द्वारा शहर की साफ सफाई और व्यवस्था पर ध्यान ना दिया जाए तो वहीं शहर नर्क के समान बन जाता है सोलन शहर में नगर निगम द्वारा एक गड्ढा खोदा गया जिसके बाद आठ 10 दिन गुजर जाने के बाद भी नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा उस गड्ढे की कोई सुध नहीं ली गई और वह गड्ढा ज्यों का त्यों पड़ा है।
जिससे स्थानीय व्यापारी भी प्रभावित हो रहे हैं और उन्हें दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि नगर निगम द्वारा गड्ढा खोदा गया जिसके पश्चात कोई भी इस गड्ढे की सुध लेने नहीं पहुंचा है इस गड्ढे से दुर्गंध आती है जिस कारण लोग उनकी दुकानों की ओर रुख नहीं करते जिससे उनका व्यापार भी प्रभावित हो रहा है साथ ही अनेक प्रकार की बीमारियों के होने का खतरा भी बना रहता है। व्यापारियों ने नगर निगम पर सीधे आरोप लगाए हैं कि नगर निगम बनने के बाद सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं आया है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





