गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल लालपानी में लगाया गया जागरूकता शिविर

खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो
17 मई 2024

आज दिनांक 17.05.2024, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला द्वारा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल लालपानी में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल के बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला नेहा शर्मा ने बच्चों को तम्बाकू उत्पादों एवं नशीली दवाओं के दुष्प्रभाव के बारे में अवगत करवाया। इसके अलावा उन्होंने नालसा की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।

-०-
Share the news