
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
6 सितंबर 2024

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल में मंदिरों का सोना-चांदी गिरवी नहीं रखा जाएगा। लगता है कि नेता विपक्ष स्वप्न देख रहे हैं। मुकेश ने कहा कि जयराम ठाकुर प्रदेश को अस्थिर करने के लिए सनसनी फैलाने का काम कर रहे हैं। नेता विपक्ष को बताना चाहिए कि सोना-चांदी गिरवी रखने की तैयारी का उनके पास क्या प्रमाण है। कांग्रेस विधायक मलेंद्र राजन ने सदन में डमटाल स्थित रामगोपाल मंदिर की खराब हालत का मामला उठाया। इस सवाल की चर्चा के दौरान नेता विपक्ष ने कहा कि जानकारी मिली है कि मंदिरों के सोना और चांदी को सरकार गिरवी रखने जा रही है। जीपीएफ पर भी सरकार ऋण ले चुकी है।
जयराम ने कहा कि अगर रामगोपाल मंदिर के पास जमीन है और मंदिर में श्रद्धा है तो मंदिर के निर्माण के लिए मंजूर नौ करोड़ रुपये पर रोक लगाना वाजिब नहीं है। नेता विपक्ष के इस बयान का उपमुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में विरोध किया। उन्होंने कहा कि नेता विपक्ष प्रदेश को अस्थिर करना चाहते हैं। लोगों से खिलवाड़ करना चाहते हैं। नेता प्रतिपक्ष बताएं कि किस मंदिर का सोना-चांदी गिरवी रखा गया। किस मंदिर के लिए इस तरह का प्रस्ताव है। यह इनके मन की सोच है और मनगढ़ंत है। मुकेश ने कहा कि इन्होंने ही केदारनाथ वगैरह का सोना गिरवी रखा होगा





