
कंडाघाट,
सोलन जिले के कंडाघाट में भारतीय जनता पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह काला ने अपने करीब 50 समर्थक कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। यह जॉइनिंग कर्नल संजय शांडिल की अगुवाई में हुई।
इस मौके पर कर्नल संजय शांडिल ने सभी नए कार्यकर्ताओं को कांग्रेस का पटका पहनाकर पार्टी में विधिवत शामिल करवाया और उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाता है और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सभी मिलकर काम करेंगे।
गुरविंदर सिंह काला ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद कर्नल संजय शांडिल का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे अपने साथियों के साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर रमेश ठाकुर, एडवोकेट पी.डी. सूद, रविंद्र ठाकुर (रिटायर्ड एसपी बीएसएफ), शोभित बहल, सौरभ पॉल, मनीष लंबरदार, दीपक अत्री, राजेश ठाकुर, जय प्रकाश, सचिन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कांग्रेस में शामिल होने वालों में गुरविंदर सिंह काला, राजविंदर कौर, मनोज ठाकुर, संतोष, पूनम देवी, कुलदीप सिंह, सुरिंदर, मोहन ठाकुर, अमन सिंह, भूपेंद्र सिंह, जय दत्त शर्मा, महेंद्र, सुमन, संजीव भारद्वाज, दिवेंद्र सिंह, राज कुमार, जोगिंदर सिंह, तरसीम भारद्वाज, अमर सिंह, रमेश शर्मा, आशा ठाकुर, ईश्वर दत्त, राजीव भारद्वाज, शांता देवी, प्रेम कुमार, राजेंद्र शर्मा, राम देई, अनूप कुमार, आशु रानी, नेक राम, गुरदयाल सिंह, सुषमा, राधा देवी, सावित्री, वीणा देवी, वंदना, सुनीता, रीता, मंजू देवी, नीरू दवेदी, रीता देवी, संगीता देवी, सीता, आशीष कुमार, प्रशांत कुमार, मेध राम, गोपाल चंद, नागेंद्र और चेतन मेहता सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।
इस जॉइनिंग के बाद सोलन कांग्रेस में खुशी की लहर देखने को मिल रही है।





