

खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो
दिनांक 6 सितंबर 2022 को गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वर्गीय श्रीमती सविता गर्ग की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।इस शिविर के अंतर्गत विद्यालय में अनेक अंतर विद्यालय प्रतियोगिताऍं करवाई गई -वाद विवाद प्रतियोगिता,रंगोली प्रतियोगिता, कैलीग्राफी प्रतियोगिता तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ।जिसमें सोलन शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया श्री नारायण सिंह ठाकुर तथा डॉ. आशीष कुमार ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई । कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय श्रीमती सविता गर्ग के पोते सवित गर्ग, पुत्र श्री समीर गर्ग,विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती लखविंदर अरोड़ा ,उप प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता ठाकुर द्वारा तस्वीर पर माल्यार्पण से किया गया ।कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों द्वारा गणेश वंदना से की गई । तत्पश्चात विद्यालय के हॉस्टल के छात्रों द्वारा रक्तदान का महत्व दर्शाते हुए लघु नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई ।
सरकारी अस्पताल के डॉक्टर डॉ. ममता तथा टीम की निगरानी में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ जिसमें कुल 25 लोगों ने 8 लीटर,750 ग्राम रक्तदान किया ।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी तथा विद्यालय की प्रबंधन समिति के सदस्यों ने सभी विजेताओं को पुरस्कार दिए । अधिकाधिक प्रतियोगिताओं में पुरस्कार प्राप्त करने के कारण ‘गीता आदर्श विद्यालय ‘ को ओवरऑल ट्रॉफी प्रदान की गई ।





