
राजगढ़ सिरमौर
गुरूकुल पीच वैली स्कुल राजगढ़ में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित होने वाली अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला सिरमौर की अंडर-19 क्रिकेट टीम के चयन हेतु ट्रायल का आयोजन किया गया । इस ट्रायल के लिए यहाँ आलोक कटोच ,अहशान अहमद ,सतनाम सिहं विशेष रूप से उपस्थित रहे
यह जानकारी देते हुए जिला सिरमौर क्रिकेट संघ के महासचिव राजेन्द्र बब्बी ने बताया कि इस चयन प्रक्रिया में कुल 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से प्रदर्शन के आधार पर 32 खिलाड़ियों का प्रारंभिक चयन किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता 14 मई से जिला हमीरपुर के अमतर मैदान में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता से पूर्व 1 मई से 10 मई तक जिला मुख्यालय नाहन में एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम 15 सदस्यीय टीम का चयन किया जाएगा। जिन खिलाड़ियों का चयन किया गया उसमें अक्षय शर्मा ,यशवर्धन ,वाशुदेव ,शौर्य भारद्वाज शुभ खन्ना ,आयुष ठाकुर ,कृष जैन अभिनव चौहान आर्दश चौहान ,उज्जवल चौहान ,आयुष त्रिपाठी, आरव अग्रवाल, हार्दिक शर्मा ,जयदीप सिह,आर्दश ठाकुर ,अग्नजोत सिहं, आदित्य सिंगटा,आशु कुमार ,दिवाशू पुंडीर ,अमन पठानिया ,नितिश शर्मा, आदित्य पाल, साहिल ठाकुर ,निखिल तौमर दीक्षांत तौमर तालिश कालो कार्तिक, लक्ष्य ,दक्ष ठाकुर, जयवीर सिह ,निर्भया पुंडीर ,तेजस पंवार ,योगेश शामिल है ।





