
ख़बर अभी अभी दिल्ली ब्यूरो
14 जून 2024
आज लगभग हर क्षेत्र में AI का तेजी से विस्तार देखा जा रहा है. लोग अपने जरूरी कामों के लिए ChatGPT समेत कई AI टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं. स्कूल-कॉलेजों में AI बेस्ड कोर्स कराएं जा रहे हैं. लोगों को अब AI की जरूरत पड़ने लगी है. इसी को देखते हुए Google ने Google AI Essentials नाम से एक कोर्स लॉन्च कर दिया है, जिसे कोई भी कर सकता हैं. ये कोर्स 8 से 10 घंटों में पूरा हो जाता है. कोर्स के खत्म होने के बाद आपको गूगल की तरफ से सर्टिफिकेट भी प्रोवाइड कराया जाएगा.
गूगल के इस AI कोर्स के है ये 5 मॉड्यूल
Introduction to AI (Time- 1 hour)
Maximize Productivity with AI Tools (Time- 2 hours)
Discover the Art of Prompt Engineering (Time- 2 hours)
Use AI Responsibly (Time- 1 hour)
Stay Ahead of the AI Curve (Time- 2 hours)
दावा है कि यह कोर्स लोगों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अलावा प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, लार्ज लैंग्वेज मॉड्यूल (LLMs) और जेनरेटिव एआई जैसे विषयों पर ट्रेंड करेगा. आपको ये भी बता दें कि शुरुआत में ये कोर्स मुफ़्त में उपलब्ध था पर अब आप इस कोर्स को ₹2,418 देकर कर पाएंगे.





