गेयटी थियेटर में आयोजित राष्ट्रीय पुस्तक मेले में शब्दवेद ग्रंथ सैलानियों और स्थानीय लोगों के आकर्षण का बना केंद्र

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

27 जून 2023

shimla news: National Book fair in shimla shabadved granth price 6500 rupee

गेयटी थियेटर में आयोजित राष्ट्रीय पुस्तक मेले में शब्दवेद ग्रंथ सैलानियों और स्थानीय लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 50 सेंटीमीटर लंबे और 40 सेंटीमीटर चौड़े इस ग्रंथ का मूल्य 6,500 रुपये रखा है। गेयटी के बहुउद्देशीय हॉल में लगे राजस्थान पत्रिका पब्लिकेशन के स्टॉल में यह ग्रंथ मौजूद है

इसमें चारों वेदों की ग्यारह संहिताओं का संकलन किया है। साढ़े आठ किलो के इस ग्रंथ में चार हजार से ज्यादा पन्ने हैं। राजस्थान पत्रिका पब्लिकेशन के प्रतिनिधी विनोद कुमार ने बताया कि यह वेद स्वास्थ्य और विचार करने का शास्त्र तथा सृष्टि के तत्वों का ज्ञान कराने वाला महाग्रंथ है, इसमें वेद ब्यास की लिखी संहिताओं का अनमोल संग्रह है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news