
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
27 मार्च 2023
रविवार को ग्राम पंचायत शिलांजी के गांव चंबी धार में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर में बालमुकुंद एपैकस हॉस्पिटल सोलन के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने रोगियों की जांच की। ज्यादा जानकारी देते हुई शिविर के प्रभारी डॉ राजकुमार गांधी ने बताया कि शिविर में 380 लोगों की जांच की गई और जिन लोगों को आंखों से संबंधित परेशानियां थी उन्हें निशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए आपको बता दें कि इस चिकित्सा शिविर के दौरान महादेव सेवा समिति देवठी चंबीधार के सौजन्य से भंडारे का भी आयोजन किया गया।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





