# घर की तलाशी के दौरान 5.79 ग्राम चिट्टा बरामद|

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

11 मई 2023

पुलिस थाना नूरपुर के अंतर्गत गंगथ पुलिस चौकी के कर्मचारियों ने देर शाम एक गुप्त सूचना के आधार पर मीनू देवी पत्नी दर्शन सिंह गांव मलाड सोहडा के घर की तलाशी ली। तलाशी लेने पर 5.79 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

आरोपी को हिरासत में लिया गया है और पुलिस थाना नूरपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी अशोक रत्न ने फोन पर बताया कि नशा बेचने वालों को किसी भी कीमत में बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी नशे से दूर रहे।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news