
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
22 मई 2023

अंब (ऊना)। पंचवटी कॉलोनी में व्यक्ति ने गैर मौजूदगी में घर पर जबरन घुसपैठ करने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
रविंद्र कुमार पुत्र भंडारी राम निवासी पंचवटी कॉलोनी अंब ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि उसका बेटा सेना में तैनात है और वह वर्तमान में वह बेटे के पास अहमदाबाद में है। उसके किसी पड़ोसी ने उसे फोन पर सूचना दी है कि किसी व्यक्ति ने चारदीवारी गेट का ताला तोड़कर वहां अपनी कार खड़ी कर दी है।
इस संबंध में पुलिस में सूचना के बाद मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने पाया कि घर के गेट पर ताला लगा था और चारदीवारी के अंदर एक कार खड़ी थी। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन





