घोषित अपराधी गिरफ्तार, नेरचौक के कबाड़ बाजार से दबोचा

मंडी पुलिस की पीओ सेल टीम ने 28 फरवरी 2026 को एक घोषित अपराधी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंदरमणि निवासी वी.पी.ओ. ट्रोह, तहसील बल्ह, जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने उसे नेरचौक स्थित कबाड़ बाजार से दबोचा।

पुलिस के अनुसार आरोपी को 4 जुलाई 2022 को गोहर स्थित माननीय जेएमएफसी चाच्योत द्वारा शिकायत संख्या 8-1/2016 में एनआई एक्ट की धारा 138 के तहत घोषित अपराधी करार दिया गया था। इसके बाद से वह फरार चल रहा था।

मंडी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मंडी पुलिस ने कहा है कि कानून का शासन बनाए रखने और न्याय सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियानों को निरंतर जारी रखा जाएगा।

Share the news