
# खबर अभी अभी चंबा ब्यूरो*
12 अगस्त 2024
चंबा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कियाणी में तीन दिवसीय अंडर-14 खेल कूद प्रतियोगिता के तहत वॉलीबॉल मैच का सेमीफाइनल सरस्वती पब्लिक स्कूल मसरूंड और संधि के बीच में खेला गया। प्रतियोगिता में इससे पूर्व आयोजित हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं के मैचों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में खो-खो, वॉलीबॉल, कबड्डी, शतरंज, बैडमिंटन सहित अन्य खेले होंगी। इन खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों का चयन जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। प्रतियोगिता में 25 स्कूलों के 250 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह जानकारी ओम प्रकाश इंचार्ज ने दी।





