
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
3 अगस्त 2023

कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 के ढहे हिस्से में लगातार भूस्खलन हो रहा है। ऐसे में अब यहां पर फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी के लिए काम करना भी चुनौती बन गया है। वहीं अब दत्यार की तरफ सड़क पर दरारें पड़नी शुरू हो गईं है। कुमारहट्टी से चक्कीमोड़ तक हाईवे पर केवल लोकल वाहन ही आवाजाही कर रहे हैं। जबकि लंबे रूट की बसें और ट्रकों को कुमारहट्टी से नाहन होकर चंडीगढ़ भेजा जा रहा है।
राहत कि बात है कि छोटी गाड़ियों से दैनिक उपभोग की वस्तुएं, दूध, ब्रेड अखबार प्रदेश में पहुंच गया है। लेकिन मुख्य हाईवे बंद रहने से काफी नुकसान हो गया है। मंगलवार रात 2:45 बजे कालका शिमला नेशनल हाईवे पांच पर चक्कीमोड़ के समीप सड़क का 40 मीटर हिस्सा ढह गया था। इसके बाद बुधवार दोपदर 12:45 बजे पहाड़ी वाली लेन से मलबा हटाकर सड़क से कुछ हल्के वाहनों को ट्रायल के तौर पर निकाला गया।
पुलिस ने जारी किया रूट प्लान





