
#खबर अभी अभी किन्नौर ब्यूरो *
16अगस्त 2024
प्रदेश किन्नौर जिले के निगुलसरी में गुरुवार देर शाम को चलती कार पर पत्थर गिर गए।हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश का कहर जारी है। प्रदेश किन्नौर जिले के निगुलसरी में गुरुवार देर शाम को चलती कार पर पत्थर गिर गए। हादसे में तीन लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। बीते कई दिनों से निगुलसरी में एनएच पांच पर सफर जोखिम भरा बना हुआ है। यहां पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है। बीते दिनों भी हाईवे भूस्खलन के कारण बाधित रहा।





