
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
27 मार्च 2023
बारिश के बाद किसान टमाटर की खेती में जुट गए हैं। क्षेत्र में करीब 1,000 हेक्टर पर किसान टमाटर की खेती करते हैं। चार महीने की नकदी फसल से बल्ह के किसान हर साल 500 करोड़ से अधिक की कमाई करते हैं। बल्ह में टमाटर के अलग-अलग किस्मों की खेती होती है।
इन पौधों को बांस के डंडों से सहारा देने का काम जोरों पर है। टमाटर के छोटे पौधे के साथ ही बांस की डंडियां लगानी पड़ती हैं। टमाटर का पौधा इसके ऊपर चढ़ जाता है और टमाटर की फसल खराब होने का डर नहीं रहता है
इन दिनों यह काम जोरों से चला हुआ है। यहां का टमाटर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर के अलावा मध्य प्रदेश तक सप्लाई किया जाता है। जून-जुलाई में पूरे उत्तर भारत को बल्ह के किसान मटर की आपूर्ति करते हैं। इस काम में किसान यूपी, बिहार के पांच हजार मजदूरों को भी रोजगार दे रहे हैं। इंजीनियर, एमबीए कर चुके बल्ह के युवा भी टमाटर की नकदी फसल से रोजगार पा रहे हैं।
इस फसल को बरसात से काफी नुकसान भी होता है लेकिन फिर भी टमाटर अपनी कीमत निकाल देता है। कई बार टमाटर के दाम बहुत अधिक मिलते हैं, जिससे किसानों को बहुत फायदा होता है। नागचला के राकेश ठाकुर उर्फ गंगा, भंगरोटू के धनदेव ठाकुर, नेरचौक से मार्केटिंग हेड राजकुमार व नेरचौक सब्जी मंडी के अध्यक्ष डिंपल सैनी जैसे पढ़े-लिखे युवा टमाटर की खेती से मुनाफा कमा रहे हैं।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





