चिट्टे के खिलाफ जंग: शिमला से शुरू हुआ बड़ा जन जागरूकता अभियान शुरू, वॉकथॉन में सैकड़ों लोग जुटे

हिमाचल प्रदेश में चिट्टा के खिलाफ शनिवार से एक बड़ा जन जागरूकता अभियान शुरू किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सुबह ऐतिहासिक रिज मैदान से चिट्टा विरोधी जागरूकता अभियान की शुरुआत एंटी-चिट्टा वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर की। आयोजन में सैकड़ों लोगों के हिस्सा लिया। अगले तीन माह तक चलने वाले इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में एंटी-चिट्टा वॉकथॉन आयोजित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने इस अभियान को जन आंदोलन बनाने की घोषणा की है।

यह एंटी-चिट्टा वॉकथॉन ऐतिहासिक रिज से लेकर चौड़ा मैदान तक होगी। आयोजन में राज्यपाल सहित पूरे मंत्रिमंडल, प्रदेश के विधायकों, सभी विभागों के अधिकारियों, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों और समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। इस दाैरान रिज मैदान और सीटीओ चौक पर जुबा डांस कर बच्चों ने नशा त्यागने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया। हिमाचल पुलिस आर्केस्ट्रा की टीम ने भी इस मौके पर अपनी प्रस्तुति दी। राज्य स्तरीय वॉकथॉन के बाद, जिला और उप-मंडल स्तरों पर भी ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Share the news