

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
19 नवंबर 2022
चीन में जीरो कोविड प्रतिबंधों के कारण एक और बच्चे की मौत हो गई जिस कारण चीनी अधिकारियों को जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा। रिपोर्टों और सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक ग्वांगझू के सेंट्रल शहर में एक होटल के क्वारंटीन में रहने के दौरान चार माह की लड़की की उल्टी और दस्त के कारण मौत हो गई। इस दौरान लाखों लोगों को उनके घरों तक सीमित करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ लड़ाई भी हुई।
समाचार एजेंसी एपी के अनुसार बच्ची के पिता को स्वास्थ्य सुविधाओं की मदद मिलने में 11 घंटे लग गए। इस दौरान आपातकालीन सेवाएं भी ठप्प रही और बाद में उन्हें इलाज के लिए 100 किलोमीटर दूर एक अस्पताल भेज दिया गया। मालूम हो कि यह मौत उस समय हुई है, जब सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने इस महीने वादा किया था कि लोगों को आपातकालीन सहायता प्राप्त करने से नहीं रोका जाएगा। मृतक के पिता ने लांझोउ शहर में स्वास्थ्य कर्मियों को इसके लिए दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों ने उनके बेटी को अस्पताल जाने से रोकने की कोशिश की।
इस घटना के बाद इंटरनेट का प्रयोग करने वाले उपयोगकर्ताओं ने सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की शून्य-कोविड पालिसी को लेकर अपनी गुस्सा व्यक्त करते हुए मांग की है कि Zhengzhou में अधिकारियों को जनता की मदद करने में विफल रहने के लिए दंडित किया जाए। एक उपयोगकर्ता ने लोकप्रिय सिना वीबो प्लेटफॉर्म पर लिखा कि एक बार फिर अत्यधिक महामारी की रोकथाम के उपायों के कारण किसी की मौत हो गई। मालूम हो कि सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने पिछले सप्ताह ही अपनी शून्य कोविड पालिसी सहित अन्य प्रतिबंधों में ढील देने का वादा किया था। देश में शून्य कोविड पालिसी को संक्रमित व्यक्ति को अलग करने के मकसद से लगाया गया है, जिससे संक्रमण का फैलाव तेजी से ना हो सके।





