
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
11 मार्च 2023
शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में 22 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रों को लेकर शुक्रवार शाम को मंदिर न्यास ज्वालामुखी की बैठक नवनियुक्त एसडीएम संजीव कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विधायक संजय रत्न ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बैठक में निर्णय लिया गया कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रबंध किए जाएं, ताकि उन्हें यहां पर बेहतर सुविधाएं मिल सकें। नवरात्रों के दौरान नौ दिन तक मंदिर और शहर में सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, आवास व्यवस्था चाक चौबंद होनी चाहिए। विभिन्न विभागों के अधिकारियों को इसके लिए दिशानिर्देश जारी किए गए। नवरात्रों के दौरान अतिरिक्त सफाई कर्मचारी, सुरक्षा कर्मचारी, अतिरिक्त सहायक कर्मचारी, गृह रक्षक नियुक्त किए जाएंगे। मंदिर और शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों में पेयजल व्यवस्था और शौचालय व्यवस्था बेहतर होगी। शहर में लंगर व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं और सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। बाहर से आने वाले बड़े वाहनों को शहर में प्रवेश से रोका जाना तय किया गया है और अतिरिक्त वाहन पार्किंग बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





