# चौपाल के बरकोली में घर पर गिरी आसमानी बिजली # दो परिवार हुए बेघर लाखों का नुकसान |

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

 10 मई  2023

 उपमण्डल चौपाल के अंतर्गत ग्राम पंचायत जावग छमरोग के गांव बरकोली में आसमानी बिजली गिरने से घर को नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि इसमें कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार बरकोली गांव निवासी राजेंद्र पुत्र रेलू राम व बालक राम पुत्र झुखरू राम को लाखो का नुकसान हो गया।

वहीं बालक राम के घर की दीवारें नीचे गिरने की कगार में है, जिससे पूरा परिवार बेघर हो गया। आसमानी बिजली गिरने का धमाका आसपास के इलाकों के लोगों ने भी सुना। इस कुदरती आफत के चलते घर के अंदर की चीज़ें तहस नहस हो गई।

घर को तो नुकसान हुआ ही, लेकिन इस घटना के बाद से पूरा परिवार डरा और सहमा हुआ है। उधर, पंचायत प्रधान किरण ने भी घटना के बाद बरकोली गांव का दौरा किया और मौके का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि इस घटना से गरीब परिवार को काफी नुकसान हुआ है और उनके जीवन भर की मेहनत पर पानी फिर गया। उन्होंने पीड़ितों की हर संभव सहायता करने का आश्वासन भी दिया।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news