जदरांगल में सीयू निर्माण की वन सलाहकार समिति ने की सिफारिश

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

28 मई 2023

जदरांगल में केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण की वन सलाहकार समिति ने अब सिफारिश कर दी है। इसके लिए भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय की सलाहकार समिति ने केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए प्रथम चरण के लिए 57.10 हेक्टेयर वन भूमि का प्रयोग करने की सिफारिश की है। हालांकि भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय की वन सलाहकार समिति की ओर से सीयू के कैंपस निर्माण के बारे में अभी तक अप्रूल जिला प्रशासन के पास नहीं पहुंची है।

वन सलाहकार समिति ने अभी तक मात्र संबंधित क्षेत्र में सीयूू निर्माण करने की सिफारिश की है। पुष्टि करते हुए जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि वन विभाग की सलाहकार समिति की ओर से जदरांगल में वन भूमि पर सीयू के निर्माण की सिफारिश की है। उन्होंने बताया कि सिफारिश के बाद अब जिला प्रशासन आगामी प्रक्रिया शुरू करेगा। वहीं अब समिति की ओर से सीयू निर्माण की सिफारिश करने से एक बार फिर धर्मशाला के जदरांगल में केंद्रीय विश्वविद्यालय का कैंपस बनने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं। गौर रहे कि इससे पहले वन सलाहकार समिति ने कम भूमि और ज्यादा बारिश का हवाला देकर जदरांग क्षेत्र में सीयू के निर्माण पर प्रश्नचिह्न खड़े किए थे।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news