जमटा से बिरला सड़क के उन्नयन कार्य के चलते यातायात वैकल्पिक मार्गो पर होगा डायवर्ट -सुमित खिम्टा


नाहन 08 अपै्रल। जिला दंडाधिकारी सिरमौर सुमित खिम्टा ने जमटा से बिरला सड़क के उन्नयन कार्य के चलते यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट करने के आदेश जारी किए है।
उन्होंने बताया कि सड़क के उन्नयन कार्य के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की सिफारिशों को ध्यान में रखते हुए तथा आम जनता को असुविधा न हो इसके लिए 08 अप्रैल से 20 अप्रैल, 2025 तक आपातकालीन मामलों/वाहनों को छोड़कर, सभी वाहनों की अवाजाही पंजाहल-मलगांव, जैंथल घाट-ददाहू, जैंथल घाट-नाहन वाया धगेडा-रामाधौन (बायीं ओर) मार्गो से की जाएगी।

Share the news