

खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो
20 सितंबर 2022
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज मण्डी सदर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान कई लोगों की समस्याओं का समाधान किया।
इसी दौरान निर्धन परिवार से संबंध रखने वाले तथा शारीरिक रूप से अक्षम बीरी सिंह व उनके परिजनों ने भी मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई।
माननीय मुख्यमंत्री ने उसी समय डीसी मंडी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाया और बीरी सिंह को ‘‘मुख्यमंत्री सहारा योजना’’ के तहत पेंशन प्रदान करने के निर्देश दिए।
साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को बीरी सिंह को उचित सहायता राशि प्रदान करने के भी निर्देश दिए।





