#जयराम सरकार के जिस फैसले की वजह से टले थे शिमला नगर निगम के चुनाव, CM सुक्खू ने उसे पलटा |

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

25 जनवरी 2023

नगर निगम चुनाव से पहले जयराम सरकार ने शिमला में 7 नए वार्डों का गठन किया था| इसी फैसले को सुक्खू सरकार ने रद्द कर दिया है|

 हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार के गठन को 45 दिन का समय हो गया है| ऐसे में सरकार ने जयराम राज में हुए कई फैसलों को पलट दिया है| अब सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जयराम सरकार के एक और फैसले को बदला है| जयराम के जिस फैसले की वजह से हिमाचल प्रदेश के शिमला नगर निगम  के चुनाव टल रहे थे, उसे अब सुक्खू सरकार ने रद्द कर दिया|

दरअसल, नगर निगम चुनाव से पहले जयराम सरकार ने शिमला में 7 नए वार्डों का गठन किया था| इसी फैसले को सुक्खू सरकार ने रद्द कर दिया है| सुक्खू सरकार ने फैसला बदलते हुए आदेश जारी किए हैं|ऑर्डर के अनुसार, अब 41 वार्डों को घटाकर दोबारा 34 कर दिया गया है|पूर्व जयराम सरकार ने निगम एक्ट में संशोधन किया था और शिमला नगर निगम के वार्डों की संख्या बढ़ाकर 41 कर दी थी|जानकारी के अनुसार, जयराम सरकार ने शिमला नगर निगम में 7 नए वार्ड जोड़े थे, इनमें शांकली, लोअर खलिनी, लोअर विकासनगर, ब्रोकहोस्ट, कुसुम्पटी-2, ढींगूधार, लोअर कृष्णा नगर को नया वार्ड बनाया था| अब इन वार्ड को नया अध्यादेश लागू कर खारिज कर दिया गया है| ऐसे में अब शिमला के 34 वार्डों में आरक्षण रोस्टर नए सिरे से बनेगा. साथ ही वोटर लिस्ट भी नए सिरे से तैयार होगी|

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news