
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
27 मार्च 2023
स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि जल्दबाजी में शुरू किए गए जयसिंहपुर नागरिक अस्पताल मामले की जांच की जाएगी। कांग्रेस विधायक यादविंद्र गोमा के सवाल पर मंत्री ने कहा कि जयसिंहपुर अस्पताल में स्वीकृत 47 में से 26 पद रिक्त हैं। रिक्त पद जल्द भरे जाएंगे। अस्पताल को 50 बिस्तर क्षमता से बढ़ाकर 100 बिस्तर करने का विचार भी है। विधायक गोमा ने कहा कि अस्पताल को अभी 100 बिस्तर करने की आवश्यकता नहीं है। रिक्त पद जल्द भरे जाने चाहिए। पूर्व सरकार ने आनन फानन में कंपलीशन हुए बिना अस्पताल को नये भवन में शिफ्ट किया। ऐसा करने वाले अफसरों की जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि करुणामूलक मामले पर विस्तृत चर्चा कर फैसला लिया जाएगा। सरकार करुणामूलक आश्रितों को नौकरी देने का विचार कर रही है। जल्द इसको लेकर स्थिति स्पष्ट की जाएगी। विधायक केएल ठाकुर ने प्रश्नकाल के दौरान पूछा कि इस वर्ग के आश्रितों को नौकरियां देने के लिए पारिवारिक आय काे किस प्रकार से सरकार तय करेगी।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





