
पावंटा साहिब के धौलाकुआं स्थित बहु तकनीकी संस्थान के छात्र
जान जोखिम में डालकर खड्ड पार कर रहे :
*धौलाकुआं में बहुतकनीकी संस्थान दूसरे छोर पर बना, पुल न होना बना मुसीबत |
*पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने इस तकनीकी संस्थान का किया था ,शुभारंभ
पांवटा साहिब

बहु तकनीकी संस्थान जाने के लिए खड्ड पार करते छात्र।(Photo)
खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो
16 सितंबर 2022
Sirmour (Paonta sahib)
पावंटा साहिब के धौलाकुआं स्थित बहु तकनीकी संस्थान में छात्रों को पहुंचने के लिए बरसाती खड्ड को पार करना पड़ता है. हर साल बारिश के दिनों में यहां जलस्तर बढ़ जाता है. संस्थान दूसरी तरफ होने के कारण छात्रों को इसे पार करना पड़ रहा है।
खड्ड पर पुल नहीं बना है. जो पुल है वो यहां से 5 किलोमीटर दूर है, जिस कारण मजबूरन छात्र अपनी जान जोखिम में डालकर इसे पार करते हैं। हर साल बरसात के दिनों में यह समस्या खड़ी हो जाती है, लेकिन सरकार की ओर से इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने इस तकनीकी संस्थान का शुभारंभ किया था। उस वक्त भी उन्होंने अधिकारियों से कहा था कि इस खड्ड के किनारे तकनीकी संस्थान क्यों बनाया गया,भविष्य में इस तरह की दिक्कत बरसात के दिनों में बच्चों को आती रहेगी।





