
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
22 अप्रैल 2023
जिला कांगड़ा में बुधवार और वीरवार को हुई बारिश बागवानी फसलों के लिए कहर बनकर बरपी है। जिलाभर में बारिश और आंधी-तूफान से बागवानी को करीब 62 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार दो दिन हुई बारिश से नूरपुर, लंबागांव और नगरोटा बगवां के बागवानी क्षेत्रों में बागवानी की फसलें इस खराब मौसम के कारण प्रभावित हुई हैं। वहीं संबंधित विभाग की ओर से नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट को तैयार कर जिला प्रशासन और निदेशालय को भेज दिया गया है।
जिला उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. कमलशील नेगी ने बताया कि लगातार दो दिन हुई बारिश के चलते बागवानी को काफी नुकसान हुआ है। विभाग की ओर से इस सारे नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार की गई है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





