
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
26 मई 2023

जिला के दूरदराज इलाके में आयुवैदिक विभाग लोगों को घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधा दे रहा है। जिस से लोगों के लिए आयुर्वेदिक इलाज वरदान साबित हो रहा है। जिसका ग्रामीण भरपूर लाभ ले रहे है। इन दिनों आयुर्वेदिक हेल्थ वेलनेस सेंटर नाको में डॉ. मनोज द्वारा आयुर्वेदिक पद्धति से अग्नि कर्म, मर्म, कपिंग थेरपी आदि द्वारा कमर दर्द, घुटनों का पुराना दर्द, कन्धा जाम व गठिया का इलाज किया जा रहा है|
जिससे लोगों को काफी राहत मिल रही है। जिला आयुष अधिकारी किन्नौर डॉ. इन्दु शर्मा ने बताया कि जिला के दूरदराज इलाके में इस तरह की सुविधा मिलने से मरीजों को बड़े अस्पताल के चक्कर काटने से राहत मिल रही है। जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान भी नहीं होगा। जिला आयुष अधिकारी ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि नाको में डॉ. मनोज द्वारा घर द्वार पर दी जा रही इस तरह की थेरपी का स्वास्थ लाभ ले, ताकि सभी स्वास्थ रहे।
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन





