जी-20 सम्मेलन के लिए धर्मशाला पहुंचे विदेशी मेहमानों ने टी गार्डन का किया दौरा

#खबर अभी अभी  सोलन ब्यूरो*

20 अप्रैल 2023

g 20 summit in dharamshala foreign diplomats visited Dharamshala Tea Garden

जी-20 सम्मेलन के लिए धर्मशाला पहुंचे विदेशी मेहमानों ने वीरवार को टी गार्डन का दौरा किया। टी गार्डन पहुंचने पर विदेशी मेहमानों का वाद्य यंत्रों के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान विदेशी मेहमानों ने चाय की पत्तियां तोड़ने की प्रक्रिया में भी भाग लिया। वहीं उन्होंने टी फैक्टरी का भी दौरा किया। फैक्टरी पहुंच कर उन्होंने कांगड़ा चाय बनने की प्रक्रिया को बारीकी से जाना। इस भ्रमण के दौरान उन्होंने कांगड़ा चाय का लुत्फ भी उठाया।

#खबर अभी अभी  सोलन ब्यूरो*

Share the news