
सोलन। जेईई मैन्स परीक्षा में बी.आर.सी. इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। इंस्टिट्यूट के पांच छात्रों ने शानदार परसेंटाइल प्राप्त कर सफलता हासिल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रांजल ने 97 परसेंटाइल, जीतेश ने 92.5 परसेंटाइल, आयुष ने 89.4 परसेंटाइल तथा दीक्षित ने 88.2 परसेंटाइल प्राप्त किए। वहीं रिझेंज हांडे ने भी अच्छे परसेंटाइल के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से संस्थान में खुशी का माहौल है।
संस्थान प्रबंधन ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बी.आर.सी. इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट परिणाम देकर अपनी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को साबित किया है। अप्रैल 2026 में आयोजित होने वाली जेईई मेन सेशन-2 की परीक्षा के आधार पर विद्यार्थियों का फाइनल रैंक और देशभर के आईआईटी, एनआईटी व अन्य प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश सुनिश्चित होगा।
संस्थान के शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।





