
मंडी जिला के जोगिंद्रनगर क्षेत्र में आज एक बस दुर्घटना की खबर सामने आई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) डिपो जोगिंद्रनगर की एक बस, जो जोगिंद्रनगर-कुन्नू–कुफरी वाया बटाहर रूट पर जा रही थी, अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
राहत की बात यह रही कि हादसे के समय बस में कोई भी सवारी मौजूद नहीं थी और केवल चालक व परिचालक ही बस में सवार थे। जैसे ही बस नियंत्रण से बाहर हुई, चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत बस से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। वहीं परिचालक भी इस घटना में पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है।
दुर्घटना की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और हालात का जायजा लेते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है, लेकिन समय रहते चालक की समझदारी से एक बड़ा हादसा टल गया।





