
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
18 अप्रैल 2023
मंगलवार को जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमटेडके चेयरमैन मुकेश शर्मा , मैनेजिंग डायरेक्टर एल आर वर्मा और बैंक के अधिकारीयों ने सोलन के बाई पास पर निर्माणाधीन बैंक के भवन का निरीक्षण किया और जल्द से जल्द इस भवन निर्माण को पूरा करने के बारे में विस्तृत चर्चा की।
निरीक्षणके दौरान हिमुडा के अधिकारी गण मौजूद थे और उन्होंने जानकारी दी के सितम्बर माह तक इस भवन का कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
चेयरमैन मुकेश शर्मा ने अधिकारियों को और कॉन्ट्रकटर को भवन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया और तय समय सीमा में इसे पूरा करने का निर्देश दिया।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





