जोनल अस्पताल धर्मशाला में शुरू हुए दूरबीन से पित्त की थैली के ऑपरेशन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

5 जुलाई 2023

कांगड़ा के दूसरे सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान जोनल अस्पताल धर्मशाला में दूरबीन विधि से जर्नल सर्जरी पित्त की थैली का आपरेशन एवं महिला रोग से संबंधित शल्य चिकित्सा की सुविधा शुरू हो गई है इससे कांगड़ा और चंबा के लोग भी टांडा अस्पताल न जाकर धर्मशाला अस्पताल में इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। धर्मशाला अस्पताल प्रशासन की आरे से मई में करीब 25 लाख रुपये की लागत से उच्च श्रेणी की लेप्रोस्कोपिक सर्जरी मशीन खरीदी गई थी।

वहीं, अब इस सुविधा का लाभ धर्मशाला अस्पताल में आने वाले मरीजों को मिल रहा है। इससे पहले यह सुविधा आईजीएमसी शिमला और टांडा मेडिकल काॅलेज सहित चुनिंदा अस्पतालों में थी। इस सुविधा के शुरू होने से मरीजों को आसान सर्जरी की सेवाएं मिल पाएंगी और अस्पताल में दाखिल रहने के दिनों में भी कमी आएगी। वहीं, इससे मरीजों को निजी अस्पतालों में अपना इलाज करवाने से बच जाएंगे।

जोनल अस्पताल धर्मशाला में लेप्ररोस्कोपिक विधि से पित्त की थैली के आपरेशन की सुविधा प्रदान की जा रही है। इससे पहले यह सुविधा आईजीएमसी शिमला और टांडा अस्पताल में उपलब्ध थी, लेकिन अब धर्मशाला अस्पताल में भी यह सुविधा शुरू होने से मरीजों को दूरदराज के अस्पतालों सहित निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news