टी.बी. सेनीटोरियम धर्मपुर की 13वीं वार्षिक निकाय की बैठक आयोजित

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

26 सितंबर 2024

ज़िला सोलन के धर्मपुर स्थित टी.बी. सेनीटोरियम की रोगी कल्याण समिति की 13वीं वार्षिक निकाय बैठक धर्मपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने की।

बैठक में संस्थान के प्रस्तावित व्यय का अनुमोदन किया गया। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग उपलब्ध करवाया जाए। बैठक में शासी निकाय के सदस्य, टी.बी. सेनीटोरियम के चिकित्सक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Share the news